श्रेयस अय्यर की वजह से जाएगी गौतम गंभीर की कुर्सी, पोंटिंग बनेंगे नए हेड कोच! पूर्व कप्तान ने अपने दावे से मचाई सनसनी

श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने की खबर सामने आते ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होने कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी बात कही है.

calender

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के एक बयान ने भारतीय क्रिकेट में नई चर्चा छेड़ दी है. वॉन ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिली है, तब उन्हें लगा था कि रिकी पोंटिंग टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह बात अपने अनुमान के तौर पर कही थी, न कि किसी आधिकारिक जानकारी के आधार पर.

अय्यर और पोंटिंग की सफल साझेदारी बनी वजह

माइकल वॉन का मानना है कि श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. दोनों ने मिलकर अपनी टीम को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाया था. इसी सफलता को देखते हुए वॉन को लगा कि भारतीय क्रिकेट भी इस कोच-कप्तान की जोड़ी पर भरोसा कर सकता है.

भारतीय क्रिकेट की गहराई की तारीफ

अजिंक्य रहाणे के साथ बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां विश्व कप जिताने वाले कप्तान के बाद भी नए खिलाड़ियों और कप्तानों को मौका दिया जाता है. उनके अनुसार, यह भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत है और इसी वजह से टीम लगातार मजबूत बनी हुई है.

अय्यर के सामने खुद को साबित करने का मौका

वॉन ने कहा कि आगामी टी20 विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर के पास अपनी कप्तानी साबित करने का बेहतरीन अवसर है. उन्होंने विश्वास जताया कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम मजबूत स्थिति में होगी और सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार भी मानी जाएगी.

1 जुलाई से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सभी की नजरें रहेंगी. भारतीय टीम नए संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और उसका लक्ष्य सीरीज अपने नाम करना होगा. वहीं, माइकल वॉन का बयान भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. First Updated : Sunday, 28 June 2026