विदेशी खिलाड़ियों ने PSL को ठुकराया तो बौखला गए मोहसिन नकवी, प्लेयर्स को दे डाली बड़ी धमकी

पाकिस्तान बोर्ड ने विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है, जो PSL से नाम वापस लेकर IPL में शामिल हो रहे हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है जो PSL से नाम वापस लेकर IPL में शामिल हो रहे हैं. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हाल के दिनों में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने PSL छोड़कर IPL से जुड़ने का फैसला किया है, जिससे PCB काफी नाराज है.

PSL छोड़कर IPL में शामिल हो रहे खिलाड़ी

इस महीने श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने PSL से हटकर IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स जॉइन कर ली है. शनाका IPL नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद लाहौर कलंदर्स से जुड़े थे, लेकिन अब IPL में खेलेंगे.

इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी PSL (इस्लामाबाद यूनाइटेड) छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए. पिछले साल भी साऊथ अफ्रीकी गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने आखिरी समय पर PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन किया था, जिसके खिलाफ PCB ने कानूनी कदम उठाए थे.

PCB की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि PCB का कानूनी विभाग इन मामलों की जांच कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी PSL अनुबंध तोड़कर IPL चुन रहे हैं, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

नकवी ने कहा कि PSL पाकिस्तान का गौरव और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, इसलिए ऐसे कदम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि IPL से टकराव के बावजूद PSL को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा.

PSL का प्लान और सुरक्षा मुद्दे

PCB ने पहले ही घोषणा कर दी है कि PSL 2026 बिना दर्शकों के खेलेगा और सिर्फ कराची व लाहौर में होगा. 26 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में दर्शकों की अनुमति नहीं होगी. नकवी ने कहा कि क्षेत्र में ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है.

PSL CEO सलमान नसीर ने सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि लीग निर्धारित समय पर होगी. मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी PSL में हिस्सा लेने को तैयार हैं.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो