लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद तक चले थ्रिलर में तीन विकेट से हरा दिया. मुकुल चौधरी की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया, जबकि टीम के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर दौड़कर मुकुल को गले लगा लिया. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया और फिर अंतिम गेंद पर एक रन लेकर एलएसजी को यादगार जीत दिलाई. आयुष बडोनी ने भी 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसने टीम को मुकाबले में बनाए रखा.
मुकुल चौधरी ने अपनी पारी की शुरुआती आठ गेंदों में केवल दो रन बनाए, लेकिन बाद में सात छक्के लगाकर नाबाद 54 रन बनाए. इनमें वैभव अरोड़ा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में खेला गया हेलीकॉप्टर शॉट सबसे दर्शनीय था. चौधरी ने आवेश खान के साथ मिलकर आखिरी चार ओवर में 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
जब लखनऊ ने मैच जीता तो टीम के मालिक संजीव गोयनका खुद को रोक नहीं पाए और मैदान पर भागे चले आए. मैदान पर आकर संजीव गोयनका ने मुकुल को गले से लगा लिया. इसके बाद मुकुल चौधरी ने टीम कोच जस्टिन लैंगर से पैर छुए. कप्तान ऋषभ पंत ने मुकुल की पीठ थपथपाई.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने मौजूदा सत्र में पहली बार गेंदबाजी करते हुए अपनी दूसरी गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया. हालांकि, पारी के 19वें ओवर में ग्रीन 16 रन लुटा दिए. आखिरी दो ओवर में केकेआर को 30 रन की जरूरत थी.
एलएसजी को अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा दबाव में चूक गए. आईपीएल के अपने पहले सत्र में तीसरा मैच खेल रहे मुकुल चौधरी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर किया और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई.
इससे पहले आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाकर 54 रन की शानदार पारी खेली. बडोनी और मुकुल चौधरी की जोड़ी ने केकेआर की जीत की उम्मीदों को काफी देर तक टिकाए रखा.
केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए. रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने उपयोगी पारियां खेलीं. केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए.
एलएसजी के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी की. मोहम्मद शमी सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर नौ डॉट गेंदें फेंकी. दिग्वेश राठी और मणिमारण सिद्धार्थ ने भी कसी हुई गेंदबाजी की.
केकेआर को यह चौथी हार मिली, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. First Updated : Friday, 10 April 2026