मुझे सबको गलत साबित करना था... अय्यर ने किसके लिए कही ये बात

कप्तान अय्यर ने अपने हेटर्स को जवाब दिया और बताया कि क्यों वे एक खास प्लेयर हैं। दरअसल चोट के दौरान पंजाब के कप्तान को लोगों ने बहुत ट्रोल किया था, उन्होंने अब उन्हीं सब आलोचनाओं का जवाब दिया।

calender

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाल ही अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। दरअसल उनके नेतृत्व में पंजाब की टीम इस सीजन में पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर काबिज है। जिसका श्रेय भी कहीं न कहीं अय्यर को ही जाता है।

पिछली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली इस टीम ने इस बार के आईपीएल में अभी तक भी हार का सामना तक नहीं किया। इस बीच कप्तान अय्यर ने अपने हेटर्स को जवाब दिया और बताया कि क्यों वे एक खास प्लेयर हैं। दरअसल चोट के दौरान पंजाब के कप्तान को लोगों ने बहुत ट्रोल किया था, उन्होंने अब उन्हीं सब आलोचनाओं का जवाब दिया।

अय्यर ने कही ये बड़ी बातें 

आपको बताते चलें कि हाल ही में एक खास शो के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “जब मुझे चोट लगी थी, तब हर कोई यही बात कर रहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो गया है। मैं पहले जैसे अब शायद नहीं खेल पाऊंगा, पहले की तरह मैदान पर बल्लेबाजी भी नहीं पाऊंगा, लेकिन मेरा इस दौरान बस एक ही मकसद था। मुझे उन सभी लोगों को गलत साबित करना था। मैंने खुद से कहा कि मैं अब वापसी क्यों नहीं कर सकता? मैं पहले से भी अधिक मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा।”

चोट के बाद अय्यर का नया अवतार 

चोट से उबरने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम में डेब्यू के समय से ही उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है, लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिख रहा है। वह न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि मैच का रुख पलटने वाली पारियां भी खेल रहे हैं।

मौजूदा आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम शानदार फॉर्म में है। खबर लिखे जाने तक पंजाब ने पांच मैच खेले हैं, जिनमें चार जीत और एक रद्द के साथ नौ अंक हासिल कर अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। टीम की सफलता में कप्तान श्रेयस का योगदान सबसे अहम रहा है।

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर ने अब तक पांच मैचों में चार पारियों में 203 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं और नाबाद 69 रनों की पारी उनके इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी रही। उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिख रहा है, जो पंजाब की जीतों की वजह भी बना है। First Updated : Sunday, 19 April 2026

Topics :