IPL 2026: RCB के हाथों शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी सख्त सलाह, जानिए क्या कहा

RCB से अपने ही घर में बुरी तरह से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पूर्व भारतीय स्पिनर ने एक सलाह दी है. टीम को अगले मैच से पहले उनकी सलाह को मानना बेहद जरुरी है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम बुरी तरह बिखर गई और मात्र 75 रनों पर सिमट गई. आरसीबी ने लक्ष्य को मात्र 6.3 ओवर में हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर ने दिल्ली कैपिटल्स को सलाह दी है. 

दिल्ली की बिखरी हुई बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं सके. टीम पहले सात ओवर में ही 9 विकेट गंवाकर 75 रन पर ऑलआउट हो गई. इस हार से दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट भी काफी प्रभावित हुआ है.

पीयूष चावला की सलाह

पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने दिल्ली कैपिटल्स को इस हार के बाद महत्वपूर्ण सलाह दी है. एक शो में बात करते हुए चावला ने कहा कि घबराने का समय नहीं है. उन्होंने कहा, "नई शुरुआत करो." चावला ने टीम को सलाह देते हुए कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी. 

तीन हफ्तों में टीम या खेलने का तरीका अचानक नहीं बदल गया है. इसलिए टीम को साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए और पुरानी गलतियों को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए.

सकारात्मक माहौल जरूरी

पीयूष चावला ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में अगर दिल्ली प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई तो यह हार और दो अंक उन्हें बहुत परेशान करेंगे. इसलिए अभी समय है कि टीम सब कुछ भूलकर आगे बढ़े. चावला ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों को सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए और ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल बनाए रखना चाहिए. उन्होंने टीम से अपील की कि वे हार को पीछे छोड़कर प्लेऑफ में पहुंचने के लक्ष्य पर पूरा ध्यान दें. 

दिल्ली कैपिटल्स इस समय आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है. आरसीबी से मैच बुरी तरह से हारने के बाद अब वे पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. अब इनका अगला मुकाबला 1 मई को राजस्थान के खिलाफ है. 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो