RCB vs GT: आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपनी बैटिंग को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा. वे संघर्ष कर रही गुजरात टाइटंस (GT) से शुक्रवार को भिड़ेंगे. यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं यह रोमांचक मुकाबला घर बैठे फ्री में कैसे और कहां देख सकते हैं.
आरसीबी बनाम जीटी का 34वां लीग मैच 24 अप्रैल 2026 को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 7:00 बजे होगा. घरेलू मैदान पर आरसीबी अपने फैन्स के सामने अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.
आरसीबी फिलहाल आठ पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स से छह विकेट की हार ने उनकी बैटिंग की कमजोरी उजागर कर दी. धीमी पिच पर फिल साल्ट ने 63 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे.
वहीं गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की करारी हार से उबरने की कोशिश में है. टीम सिर्फ 100 रनों पर सिमट गई थी. कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा है.
भारत में यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा. आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनलों पर मैच देख सकते हैं. अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी.
भारत में आरसीबी बनाम जीटी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. आपको सिर्फ सब्सक्रिप्शन की जरूरत है. मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मैच देखा जा सकता है.
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच हुए हैं. आरसीबी और जीटी ने तीन-तीन मैच जीते हैं. यह आंकड़ा बताता है कि मुकाबला कड़ा रहने वाला है. यह मैच दोनों टीमों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. आरसीबी अपनी बैटिंग की ताकत दिखाना चाहेगी, जबकि जीटी बल्लेबाजी को सुधारने पर फोकस करेगी. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक भिड़ंत का पूरा मजा लेने के लिए तैयार रहें. First Updated : Friday, 24 April 2026