WPL 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी, विश्व कप में धमाका करने वाली इस खिलाड़ी पर हैरान करने वाला फैसला

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने 5 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने 5 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने 2 खिलाड़ी और यूपी वॉरियर्ज ने सिर्फ 1 खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा है. विश्व कप फाइनल में बल्ले और गेंद से डबल धमाका करने वाली दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया गया है. 

दीप्ति शर्मा को किया रिलीज

आपको बता दें कि कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है.इनमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर के नाम शामिल हैं. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी रिलीज कर दिया गया है. दीप्ति ने एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी भी की थी. विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. अब ये सभी खिलाड़ी WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगी.

अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम

नियमों के अनुसार, हर टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. इनमें 3 भारतीय खिलाड़ी और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. यदि कोई टीम सभी 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसमें से कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला) का होना जरूरी है.

 1. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. दोनों  फ्रेंचाइजियों के पास 5.75 करोड़ रुपये बचे है. दोनों को ही RTM कार्ड नहीं मिलेगा.
2. यूपी वॉरियर्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है. उसके पास 14.5 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स होने के साथ 4 RTM कार्ड भी होंगे.
3. गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपये का पर्स होने के साथ 3 RTM कार्ड होंगे.
4. वहीं, आरसीबी (RCB) के पास 6.25 करोड़ रुपये होंगे. 1 RTM कार्ड भी उपलब्ध रहेगा.

रोमांचक होगा ऑक्शन

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन संभवतः 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. आगामी WPL 2026 सीजन का ऑक्शन काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कई स्टार खिलाड़ियों की बोली लगेगी और टीमों को अपने संतुलन को बनाए रखने के लिए समझदारी से फैसले लेने होंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो