दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

IPL 2026 के 70वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया. मैच में दिल्ली की तरफ से राहुल ने सर्वाधिक 60 रन मारे.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां दिल्ली ने ईडन गार्डन्स में केकेआर को हराकर अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया. वहीं, कोलकाता को इस सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी. दिलचस्प बात यह रही कि दोनों टीमों ने जिस अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लगभग उसी तरह उनका सफर भी खत्म हुआ. दिल्ली ने सीजन का पहला मैच जीतकर शुरुआत की थी और आखिरी मुकाबला भी जीत लिया, जबकि कोलकाता को शुरुआती मैच की तरह अंत में भी हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए. टीम की ओर से राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 30 गेंदों में 60 रन बनाए. उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के देखने को मिले. कप्तान अ7र पटेल ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए 39 रन जोड़े. अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

कोलकाता की गेंदबाजी की बात करें तो सौरभ दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट लिए. वहीं. सुनील और वरुण चकवर्ती ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही. रहाणे और एलन ने तेज शुरुआत दिलाई. फिन एलेन ने 20 रन बनाए, जबकि मनीष पाण्डेय ने 25 रनों का योगदान दिया. दूसरी ओर रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 63 रन बनाए. उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे.

163 रन पर सिमटी केकेआर

हालांकि रहाणे के आउट होते ही कोलकाता की बल्लेबाजी बिखर गई. मध्यक्रम पूरी तरह दबाव में आ गया और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई.

दिल्ली की जीत में कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कुलदीप हैट्रिक के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन लगातार दो विकेट लेने के बाद तीसरी गेंद पर कैच छूटने से यह मौका हाथ से निकल गया. वहीं लुंगी ने भी तीन विकेट लिए और स्टार्क ने दो सफलताएं हासिल कीं.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो