RCB vs CSK: टिम डेविड-रजत पाटीदार ने काटा गदर, CSK को 43 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन का विशाल स्कोर बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टिम डेविड की तूफानी पारी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से मात दी. इस जीत के साथ बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी सफलता हासिल की और अपने इरादे साफ कर दिए कि टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है.

आरसीबी की धमाकेधार बल्लेबाजी 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इस पारी में टिम डेविड ने नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. आरसीबी के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में आक्रामक रुख अपनाते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी.

पारी का सबसे विस्फोटक दौर आखिरी चार ओवरों में देखने को मिला, जहां टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन ठोक दिए. इस दौरान रन गति बेहद तेज रही और गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. यह आईपीएल इतिहास के सबसे आक्रामक फिनिश में से एक माना जा रहा है. टीम ने कुल मिलाकर 14 चौके और 19 छक्के लगाए, जिससे स्कोर 250 तक पहुंच गया.

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही. हालांकि सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रन की तेज पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया. उनके अलावा प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके.

बेंगलुरु की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी. वहीं क्रुणाल पांड्या और जैकब डफी ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाजी साझेदारियां भी मजबूत रहीं. मध्यक्रम और अंत के ओवरों में बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़कर चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. खासकर पाटीदार और टिम डेविड के बीच हुई नाबाद साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो