IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मिली हार से बौखलाए ऋषभ पंत, इंटरव्यू के दौरान भद्दी गाली देकर बेशर्मी की सारी हदें की पार
19 मई को लखनऊ और राजस्थान के बीच एक अहम मैच खेला गया, जिसमें राजस्थान ने लखनऊ को मात दी. हार मिलने के बाद कप्तान ऋषभ पंत का गुस्सा फूट गया और उन्होंने एक अश्लील शब्द का इस्तेमाल कर दिया.

जयपुर: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत मैच हारने के बाद काफी गुस्से में नजर आए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 220 रनों का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम 7 विकेट से हार गई. हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक अश्लील शब्द का इस्तेमाल कर दिया.
मैच में क्या हुआ?
19 मई को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 220 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 93 रनों की पारी की बदौलत सिर्फ 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव ने मात्र 38 गेंदों में यह विस्फोटक पारी खेली.
ऋषभ पंत ने क्या कहा?
मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि टीम को अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद आखिरी ओवरों में तेज रन बनाने में नाकामी रही. उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की तारीफ की, लेकिन कहा कि ऐसी अच्छी पिच पर 5-10 रन और बनाने चाहिए थे. पंत ने आगे कहा, “बीच के ओवरों और आखिरी ओवर में हम शुरुआत का पूरा फायदा नहीं उठा सके.”
Rishabh Pant didn’t just do it, did he, lol!#ipl #tataipl #rishabhpant #rrvslsg pic.twitter.com/GUvBAbwkTd
— Merupranta Saikia (@MeruprantaMSD) May 19, 2026
गेंदबाजी और अनुभव की कमी
ऋषभ पंत ने गेंदबाजों की मुश्किलों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ऐसी बल्लेबाजी पिच पर गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है. टीम को अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खली. पंत ने अनुभव की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि दबाव के मैचों में अनुभव ही टीम को आगे रखता है.
टीम पर भरोसा जताया, लेकिन गुस्सा फूटा
पंत ने टीम का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है और वे जानते हैं कि उनकी टीम मैच जीत सकती है. हालांकि हार के बाद निराशा में उन्होंने एक अश्लील शब्द बोल दिया, जिसे प्रसारकों को तुरंत कट करना पड़ा.
यह घटना लखनऊ सुपर जायंट्स के लगातार खराब प्रदर्शन को दर्शाती है. पंत खुद इस सीजन अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन टीम की हार उन्हें अंदर से तोड़ रही है.


