शादी के बंधन में बंधने जा रहे रुतुराज गायकवाड़, जानिए कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी

रुतुराज गायकवाड़ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपना नाम WTC फाइनल से वापस ले लिया। गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड भेजा गया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन बेहद शानदार गुजरा। डेवोन कॉनवे के बाद चेन्नई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रुतुराज गायकवाड़ के शानदार प्रदर्शन के चलते उनको विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया था, लेकिन गायकवाड़ ने अपना नाम टीम से वापस ले लिया है।

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपना नाम WTC फाइनल से वापस ले लिया। गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड भेजा गया है। रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं, सिर्फ इतना ही नहीं उत्कर्षा पवार भी क्रिकेट जगत की एक जानी-मानी हस्ती रह चुकी हैं।

कौन हैं उत्कर्षा पवार?

उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 में हुआ था। वह भी एक क्रिकेटर हैं, वह महाराष्ट्रा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती थीं। उत्कर्षा एक आलराउंडर खिलाड़ी रह चुकी हैं, वह दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उत्कर्षा ने 18 महीने पहले आखिरी बार महाराष्ट्र की टीम के लिए मैच खेला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्कर्षा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंसेज (INFS पुणे) से पढ़ाई कर रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल ट्रॉफी के साथ दिखी थी उत्कर्षा -

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी ने अपने परिवार के साथ नजर आए थे। लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे। दोनों ने ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीरें खिचवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा पवार काफी सुर्खियों में थी।

calender
01 June 2023, 06:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो