SRH vs RCB: विराट-हेड के बीच मैदान पर हुई जमकर ड्रामेबाजी, मैच के बाद कोहली ने नहीं मिलाया हाथ

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच देखने को मिला. इस दौरान विराट कोहली ने गुस्से में कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

calender

हैदराबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार रात का मैच बेहद रोमांचक रहा. विराट कोहली पूरे मैच में काफी उत्तेजित नजर आए. मैच हारने के बाद जब आरसीबी के खिलाड़ी विरोधी टीम को बधाई देने गए तो कोहली ने ट्रेविस हेड का हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. वे सीधे हेड के पास से निकल गए और बाकी खिलाड़ियों से मिले. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मैच के दौरान हुआ गर्मागर्मी का वाकया

मैच के दौरान कोहली और हेड के बीच तनाव साफ दिखा. तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर के आक्रामक खेल के समय कोहली ने हेड की तरफ इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी करने को कहा. साथ ही उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर का इशारा भी किया. हेड इस सीजन ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे, लेकिन इस मैच में वे फील्डिंग में थे. इस घटना ने मैच का माहौल और गर्म कर दिया.

कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन

विराट कोहली क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके. पावरप्ले के आखिरी ओवर में वे सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. सकिब हुसैन की स्लोअर गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ठीक से नहीं जुड़ी. स्मरण रविचंद्रन ने आसान कैच लेकर कोहली की पारी का अंत किया. ट्रेविस हेड ने मैच के अंतिम ओवरों में गेंदबाजी की और राजत पटिदार का विकेट लिया.

हार के भी टॉप पर रही RCB 

आरसीबी को 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रनों से हार मिली, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम लीग स्टेज में टॉप पर रही. टॉप-3 टीमों के 18-18 अंक थे और नेट रन रेट ने अंतिम स्टैंडिंग तय की. आरसीबी और गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जगह बनाकर प्लेऑफ के लिए तैयार हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रही. 

एसआरएच की धमाकेदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली. इशान किशन ने 44 गेंदों पर 79 रन बनाए. हेनरिच क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर दिया. First Updated : Saturday, 23 May 2026