BCCI का बड़ा फैसला, टी20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, टीम में हुई इस घातक गेंदबाज की एंट्री
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से पहले सेलेक्टर्स ने भारतीय T20 टीम में बदलाव किया है. इन दौरों के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से पहले सेलेक्टर्स ने भारतीय T20 टीम में बदलाव किया है. इन दौरों के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से हटा दिया गया है और उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. इस बदलाव को अहम माना जा रहा है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने यह फैसला BCCI की मेडिकल टीम द्वारा सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद लिया है.
वर्कलोड मैनेजमेंट बनी वजह
मोहम्मद सिराज किसी भी तरह की चोट या फिटनेस की समस्या से नहीं जूझ रहे हैं. भारतीय टीम का आगामी इंटरनेशनल सीजन बेहद लंबा और व्यस्त रहने वाला है. जिसे ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट और मेडिकल काउंसिल ने सिराज को ब्रेक देने की सिफारिश की थी. बोर्ड ने साफ किया कि यह निर्णय एक एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है, ताकि आने वाले समय में बड़े टूर्नामेंट्स और टेस्ट सीरीज के दौरान सिराज पूरी तरह तरोताजा और मैच-फिट रह सकें.
T20 वर्ल्ड कप की टीमों का हिस्सा
मोहम्मद सिराज 2026 वनडे वर्ल्ड कप और 2026 T20 वर्ल्ड कप की टीमों का हिस्सा थे. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला था. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज की टीमों में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया. सिराज ने 17 T20 मैचों में 17 विकेट लिए हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी
सिराज के बाहर होने से दाएं हाथ के लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की किस्मत चमकी है. कृष्णा के पास विदेशी सरजमीं पर खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा. आयरलैंड और इंग्लैंड की परिस्थितियां आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं, ऐसे में कृष्णा की मौजूदगी से भारतीय पेस अटैक को मजबूती मिलेगी. प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए 5 T20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. उन्होंने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 12 मैचों में 16 विकेट लिए. आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में पांच T20 मैच खेले जाने हैं.
सिराज ने IPL में 19 विकेट लिए
2026 IPL में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेलने और 19 विकेट लेने के बावजूद, सिराज को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में देर से शामिल किया गया था. यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ उस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा था, जो सोमवार को तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो गया.


