टी20 वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन करेगा परफॉर्म क्या है टाइमिंग, देखें पूरी डिटेल्स

8 मार्च की शाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए धमाकेदार शाम होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. मैच से पहले स्टेडियम में धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा.

calender

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के मशहूर कलाकार परफॉर्म करेंगे. यह सेरेमनी मैच से पहले दर्शकों को जोश से भर देगी.

फाइनल मैच की झलक

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सिर्फ 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम अब तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में है. वहीं न्यूजीलैंड ने कोलकाता में साऊथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. 

यह न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल है और वे पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. दोनों टीमों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड मजबूत रहा है, लेकिन भारत घरेलू मैदान पर मजबूत दिख रही है.

क्लोजिंग सेरेमनी कब और कहां होगी?

क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा. गेट्स दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे. फैंस को मैच से पहले एक घंटे से ज्यादा समय तक मनोरंजन मिलेगा. यह सेरेमनी टूर्नामेंट के अंत का जश्न मनाएगी और फाइनल मैच से पहले माहौल को और रोमांचक बनाएगी.

रिकी मार्टिन सेरेमनी में होंगे शामिल 

सेरेमनी में अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिकी मार्टिन मुख्य कलाकार होंगे. वे अपने हिट गाने जैसे 'Livin' la Vida Loca' पर परफॉर्म करेंगे और स्टेडियम में जोश भर देंगे. साथ ही बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर सुखबीर भी स्टेज पर आएंगे, जो अपने एनर्जेटिक गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. 

गुजराती लोक गायिका फाल्गुनी पाठक भी परफॉर्म करेंगी, जो दांड़िया और लोक संगीत से अहमदाबाद के फैंस को खास खुशी देंगी. ये तीनों कलाकार मिलकर ग्लोबल हिट्स और देसी एंथम्स का मिश्रण पेश करेंगे.

फैंस के लिए खास मौका

यह सेरेमनी क्रिकेट के सबसे बड़े रात को और यादगार बनाएगी. लाखों फैंस स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और टीवी पर करोड़ों लोग इसे देखेंगे. मैच 7 बजे शुरू होगा, लेकिन सेरेमनी से पहले का समय म्यूजिक और उत्साह से भरा रहेगा.

आईसीसी ने इस आयोजन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह अंतिम दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार होगा. सेरेमनी के बाद फाइनल में कौन जीतेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. First Updated : Saturday, 07 March 2026