भारतीय टीम के स्क्वॉड का आज होगा ऐलान! रोहित-कोहली की हो सकती है वापसी; पंत पर गिरेगी गाज
आज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. उससे पहले सिलेक्टर्स की एक अहम बैठक होगी, जिसमें सभी खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा होगी.

गुवाहटी: इंडियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण में हैं. ऐसे में आज 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है. घोषणा से पहले गुवाहटी में सिलेक्टर्स की एक अहम बैठक होगी, जिसमें खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा किया जाएगा.
खबरें ये भी आ रही है कि टीम का चयन बाद में किया जा सकता है क्योंकि कुछ खिलाड़ी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं. आईपीएल 2026 31 मई को खत्म हो जाएगा. जैसे ही आईपीएल का समापन हो जाएगा, सभी खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वाले टेस्ट और वनडे सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे.
टीम में बदलाव की संभावना
खिलाड़ियों का चयन उनके आईपीएल में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. जिन खिलाड़ियों ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है उनके नाम पर मुहर लगाया जाएगा. ऐसे में भारतीय टीम में बदलाव की संभावना देखी जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. वहीं संजू सैमसन और ईशान किशन को लेकर सिलेक्टर्स सोच रहे हैं. हालांकि ऋषभ पंत को बाहर किए जाने की उम्मीद की जा रही है. उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का शेड्यूल
अफगानिस्तान और भारत के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में सुबह साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी. पहला सीरीज धर्मशाला में 14 जून को दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच लखनऊ में 17 जून की दोपहर डेढ़ बजे से देखने को मिलेगा. वहीं तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में दोपहर में ही खेला जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव.


