Times मैगजीन ने टॉप-100 इंफ्लुएंशियल की लिस्ट में साक्षी मलिक और आलिया भट्ट को दी जगह

Time Magazine 100 Most Influential people list: साल 2024 के लिए दुनिया की टॉप-100 मोस्ट इंफ्लुएंशियल लोगों की लिस्ट हुई जारी. जिसमें पहलवानों के हक में आवाज उठाने वाली साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने दी जगह.

JBT Desk
JBT Desk

Time Magazine 100 Most Influential people list:  टाइम मैगजीन ने साल 2024 के लिए दुनिया की टॉप-100 मोस्ट इंफ्लुएंशियल लिस्ट को जारी कर दिया है. इसके अंदर भारत की दिग्गज रेसलर साक्षी मलिक का नाम शामिल है. इसके साथ ही बुधवार की शाम जारी इस लिस्ट में साक्षी मलिक के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है. भारत की इन दो महिलाओं को टाइम मैग्जीन की लिस्ट में शामिल किया गया है. 

आपको बता दें कि साक्षी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन में मुख्य भूमिका अदा की थी. जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटाया गया था. 

साक्षी ने किया ट्वीट

साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि ''2024 TIME100 सूची में शामिल होने पर गर्व है.'' साक्षी मलिक कुश्ती के क्षेत्र में भारत के लिए पदक जीतने वाली इकलौती महिला पहलवान हैं. इन्होंने लगातार दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता विनेश फोगाट, टोक्यो ओलंपिक बजरंग पुनिया के साथ जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बहुत दिनों तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा था. जो देश का बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था. 

साक्षी मलिक के लिए टाइम मैगजीन ये लिखा

टाइम मैगजीन ने लिखा कि "साल 2023 की शुरुआत में, भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध पहलवान दिल्ली के एक लोकप्रिय विरोध स्थल जंतर मंतर पर एकत्र हुए. उनमें से उल्लेखनीय थीं 31 वर्षीय साक्षी मलिक, जो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला पहलवान थीं. समूह महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न के आरोपी, एक शक्तिशाली सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग करने के लिए एकत्र हुआ.

पहलवानों के पक्ष में निर्णायक सरकारी कार्रवाई की मांग को लेकर एक छोटे, लक्षित विरोध प्रदर्शन के रूप में जो शुरू हुआ वह भारतीय खेल में अभूतपूर्व रूप से एक साल तक चलने वाली लड़ाई में तब्दील हो गया, जिसे पूरे देश से समर्थन मिला और दुनिया भर से ध्यान आकर्षित हुआ. पहलवानों के विरोध के बाद, सिंह पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया, इन आरोपों से उन्होंने इनकार किया है.

“यह लड़ाई अब केवल भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है,” उस आंदोलन की मलिका ने कहा, जिसने उसे जगाने में मदद की थी, “यह भारत की बेटियों के लिए है जिनकी आवाज़ बार-बार दबा दी गई है.” 

calender
17 April 2024, 11:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो