भारतीय आइकन विराट कोहली लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि मेन इन ब्लू टीम रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए तैयार है. कोहली ने 84 रनों की सधी हुई पारी खेलकर सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया पर आसान जीत दिलाई. अब भारतीय स्टार की नजर अब एक बड़े रिकॉर्ड पर है.
बता दें कि कोहली टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ 84 रन बनाए हैं. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 217 रन हैं.
कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 46 रन और बनाने हैं. भारतीय दिग्गज 746 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि गेल 791 रनों के साथ शीर्ष पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने वाले कोहली अब भारतीयों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, अब उनसे पीछे धवन और सौरव गांगुली (665) हैं. वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त करना चाहेंगे. वह शीर्ष पांच में जगह बनाने का प्रयास करेंगे. कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में 217 रन बनाए हैं और उनसे आगे सिर्फ़ बेन डकेट (227), रचिन रवींद्र (226) और जो रूट (225) हैं.
यह तीसरा ICC फाइनल होगा जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था और उसके बाद 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड ने मेन इन ब्लू को हराया. First Updated : Saturday, 08 March 2025