PAK vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ फखर जमान मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं?

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले से हो रहा है. कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने हैं. लेकिन इस मैच में स्टार बल्लेबाज फखर जमान का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना फैंस के लिए चौंकाने वाला है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले से हो रहा है. कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में स्टार बल्लेबाज फखर जमान का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना फैंस के लिए चौंकाने वाला है. फखर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और बड़े मैचों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं.

अंतिम एकादश में फखर जमान क्यों नहीं? 

फखर जमान को अंतिम एकादश में जगह न मिलने के पीछे टीम संयोजन को प्रमुख कारण बताया गया है. मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सलमान अली आगा ने साफ संकेत दिए थे कि नाम से ज्यादा टीम के संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा था कि अगर फखर जमान या बाबर आजम जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम के बेस्ट कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठते तो उन्हें बाहर रखने से भी परहेज नहीं किया जाएगा.

कप्तान सलमान अली आगा ने क्या कहा?

कप्तान सलमान अली आगा ने अपने बयान में स्पष्ट किया था कि हम वही खिलाड़ी खिलाएंगे जो टीम के लिए सबसे बेहतर संयोजन बनाते हों. अगर कोई बड़ा नाम उस कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठता तो टीम हित में सख्त फैसला लिया जाएगा. उनके इस बयान से साफ हो गया था कि टीम मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट में साहसिक फैसले लेने के लिए तैयार है.

तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला

उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका में उन्होंने पहली बार पिच पर इतनी घास देखी है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है. इसी रणनीति के तहत पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया है .

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag