क्या मुंबई के खिलाफ मैच में होगी एमएस धोनी की वापसी CSK कोच ने दी ये अहम जानकारी

सीएसके के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने मैच से एक रात पहले कहा, “धोनी के बारे में फैसला कल वह खुद और मेडिकल स्टाफ मिलकर लेंगे, यदि वह खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।”

calender

नई दिल्ली: MS धोनी ने IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले दो हफ्ते से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर नहीं उतरे। टीम मैनेजमेंट ने भी उनकी वापसी की कोई तारीख नहीं बताई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा था कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में लौट सकते हैं। अब हाल ही में इस बड़े मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने साफ किया कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

धोनी की वापसी पर संदेह: अब भी बरकरार 

आपको बताते चलें कि सीएसके के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने मैच से एक रात पहले कहा, “धोनी के बारे में फैसला कल वह खुद और मेडिकल स्टाफ मिलकर लेंगे, यदि वह खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।” यानी एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच के दिन सुबह ही होगा।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण ही टीम से बाहर हैं। वह चेन्नई के बाहर के मैचों के लिए टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे और घरेलू मैचों में भी नहीं दिखे। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए टीम के साथ सफर किया, जिससे लगा कि शायद वह खेलेंगे। लेकिन धोनी पवेलियन में ही बैठे रहे। हालांकि मैच से पहले उन्हें CSK के खिलाड़ियों के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते देखा गया था।

रोहित शर्मा भी होंगे बाहर! 

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का चेन्नई के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है। पिछले मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया था कि रोहित भारतीय क्रिकेट के 'एल क्लासिको' से बाहर रह सकते हैं। हालात अब भी वैसे ही हैं। रोहित ने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया है। उनके न होने पर विल जैक्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

वह क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। अगर जैक्स खेलते हैं तो मिचेल सैंटनर को बाहर बैठना पड़ सकता है। शेरफेन रदरफोर्ड और ए. गजनफर दो अन्य विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टीम में रह सकते हैं। जैक्स के आने से MI की बल्लेबाजी मजबूत होगी, जो IPL 2026 में अब तक संघर्ष कर रही है। First Updated : Wednesday, 22 April 2026