महाकुंभ में भगदड़ में कितने लोगों की मौत हुई और कितने हुए घायल? DIG ने की पुष्टि

प्रयागराज महाकुंभ मेला बुधवार की सुबह भगदड़ का शिकार हो गया, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए. महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 25 मृतकों की पहचान कर ली गई है और घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

प्रयागराज महाकुंभ मेला बुधवार की सुबह भगदड़ का शिकार हो गया, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए. महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 25 मृतकों की पहचान कर ली गई है और घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मदद के लिए मेला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है.

भगदड़ के कारण  

डीआईजी ने बताया कि यह घटना मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान ब्रह्म मुहूर्त से ठीक पहले हुई. 1 से 2 बजे के बीच अखाड़े के रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बैरिकेड टूट गए. इस वजह से भीड़ दूसरी तरफ चली गई और ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलने लगी. प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 90 घायलों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, दुर्भाग्यवश 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संवेदनाएं

महाकुंभ मेले में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, विपक्षी दलों ने यूपी सरकार और केंद्र पर "कुप्रबंधन" और "वीआईपी संस्कृति" का आरोप लगाया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो