2019 में भी श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो हुआ वायरलः Pankhuri Pathak

भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ओमेक्स सोसायटी के निवासियों को धमकाया जाता है। भाजपा से ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के निवासी काफी परेशान हैं। अब लोगों ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी से पलायन करना भी शुरू कर दिया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ओमेक्स सोसायटी के निवासियों को धमकाया जाता है। भाजपा से ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के निवासी काफी परेशान हैं। अब लोगों ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी से पलायन करना भी शुरू कर दिया है।

भाजपा अब श्रीकांत त्यागी से अपना पल्ला झाड़ने की लगातार कोशिश कर रही है। यह भाषा श्रीकांत की नहीं बल्कि पूरी भाजपा की है। यह गंभीर आरोप नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में नोएडा विधान सभा सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान लगाए।

नोएडा विधान सभा सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने कहा 2019 में भी श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने सरकारी गनर के साथ सोसायटी के निवासियों को लगातार धमका रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर इसकी सुरक्षा हटवाई थी। भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ भी श्रीकांत त्यागी के काफी गहरे संबंध हैं।

श्रीकांत त्यागी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो सब कुछ बता रही हैं। लेकिन अब भाजपा इससे पल्ला झाड़ रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा और साक्षी सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

calender
06 August 2022, 09:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो