दिल्ली MCD मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव के लिए घमासन कम होता दिखाई नहीं दे रहा है आज एक तरफ आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे है। मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर ये प्रदर्शन हो रहा है

Vishal Rana
Vishal Rana

दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव के लिए घमासन कम होता दिखाई नहीं दे रहा है आज एक तरफ आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे है। मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर ये प्रदर्शन हो रहा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से एमसीडी मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय और आप नेता सौरभ भारद्वाज प्रदर्शन का नेतृत्व किया। शैली ओबरॉय ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर एमसीडी में जबरन भाजपा को थोपने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि, चुने गए पार्षदों को वोटिंग का अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है।

आप ने एलजी पर अपनी मनमानी से भाजपा के प्रोटेम स्पीकर को चुनने का आरोप भी लगाया है। बता दे, 6 जनवरी को दिल्ली एमसीडी मेयर पद के लिए चुनाव होना था लेकिन नगर निगम के सदन में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई थी। मनोनीत सदस्यों की शपथ को लेकर यह पूरा हंगामा हुआ था। बता दे, दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने भाजपा के 10 सदस्यों को मनोनीत किया।

जिसके बाद आम पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद मेयर पद के चुनाव को टाल दिया गया था। वहीं आज फिर इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है भाजपा और आप के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है।

भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता हाथ में बैनर लेकर जमकर भाजपा का विरोध कर रहे है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेंडिंग करके रोका गया है। वहीं भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें..............

राजदूतों के राउंडटेबल सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा- हमारा प्रयास G-20 के भीतर आम सहमति बनाना है

calender
09 January 2023, 01:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो