एलजी सक्सेना द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस आप सांसद संजय सिंह ने फाड़ा, उल्टा एलजी पर लगाया हेर-फेर का आरोप

आम आदमी पार्टी और दिल्ली के एलजी के बीच टकरार बढ़ती ही जा रही है। एलजी द्वारा आप नेताओं को भजे गए लीगल नोटिस की कॉपी को आप नेता संजय सिंह ने फाड़ दिया और कहा कि वह माफी नहीं मांगेगे। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने उपराज्यपाल पर करोड़ों-अरबों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और दिल्ली के एलजी के बीच टकरार बढ़ती ही जा रही है। एलजी द्वारा आप नेताओं को भजे गए लीगल नोटिस की कॉपी को आप नेता संजय सिंह ने फाड़ दिया और कहा कि वह माफी नहीं मांगेगे। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने उपराज्यपाल पर करोड़ों-अरबों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि वो किसी भ्रष्ट या ऐसे शख्स से नहीं डरने वाले हैं जो भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हो। वो इस तरह के नोटिस को एक बार दो बार नहीं 10 बार फाड़ेंगे। ऐसा कह कर उन्होंने मानहानि के नोटिस को फाड़ दिया।

उसके बाद कहा कि अगर कोई शख्स यह समझता है कि वो इस तरह की नोटिसों को भेजकर डरा देगा तो वो उसकी गलतफहमी है। भारत का संविधान उन्हें सच बोलने की इजाजत देता है।संजय सिंह ने कहा कि उच्च सदन के वो सदस्य है। वो समझते हैं कि कोई भी बात किस तरह से रखनी है। लेकिन अगर कोई शख्स भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रहा हो तो क्या उसके खिलाफ नहीं बोला जाएगा। आम आदमी पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रही है और सच बोलने में कभी पीछे हटने वाली नहीं है। वो यह कहना चाहते है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चलाई जा रही है उसकी गति को कुंद होने नहीं दिया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि खादी आयोग में कार्यरत 4,55,000 में से केवल 1,93,598 कर्मचारियों का ही खाता खोला गया और बाक़ी 2.5 लाख से अधिक कर्मचारियों का खाता ही नहीं खुला था और उन्हें हर महीने कैश पेमेंट जाती रही। सांसद ने कहा कि इन कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि खादी आयोग के तत्कालीन चेयरमैन सक्सेना के द्वारा लाखों कर्मचारियों के नाम पर पैसा डकार लिया गया और अरबों-खरबों का घोटाला हुआ। संजय सिंह ने मोदी सरकार से मांग की कि ऐसे भ्रष्ट उप राज्यपाल को तत्काल हटा कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस उप राज्यपाल के भ्रष्टाचार की पोल खोली गई तो उन्होंने हमें ही नोटिस भेज दिया। उन्होंने कहा कि सक्सेना के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच हो और पता लगाया जाए कि लूट का पैसा कहां रखा है। उन्होंने कहा कि सक्सेना एक महाभ्रष्ट, बेईमान व्यक्ति हैं।

calender
07 September 2022, 05:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो