AAP 2 जनवरी को यूपी में करेगी 'आरक्षण बचाओ - लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन

आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर पूरे यूपी में आंदोलन करने की बात कही है। आम आदमी पार्टी अब 2 जनवरी को पूरे यूपी में 'आरक्षण बचाओ - लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन करने जा रही है। इसके लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

Vishal Rana
Vishal Rana

मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद यूपी में निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होगा। जिसका ज्यादातर पार्टियों ने विरोध किया। हाई कोर्ट के इस फैसले को आम आदमी पार्टी ने भाजपा की गलती बताया है।

वहीं अब आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर पूरे यूपी में आंदोलन करने की बात कही है। आम आदमी पार्टी अब 2 जनवरी को पूरे यूपी में 'आरक्षण बचाओ - लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन करने जा रही है। इसके लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

 

संजय सिंह ने ट्वीट करके लिखा कि, "नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा हेरा-फेरी की गई है जि के खिलाफ पूरे यूपी में 2 जनवरी को आम आदमी पार्टी 'आरक्षण बचाओ - लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन करने जा रही है और यह आंदोलन यूपी के हर जिले में होगा।"

 

ये खबर भी पढ़ें..........

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर संजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

calender
28 December 2022, 03:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो