Agra News :जैसी करनी वैसी भरनी.. मजदूरों को जहरीले लड्डू खिलाने वाला पहुंच गया जेल

मजदूरों को प्रसाद के रूप में लड्डू में जहर मिलाकर अज्ञात व्यक्ति ने खिला दिया। उसके बाद 27 मजदूरों तथा उनके बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम का खुलासा किया तो पुलिस भी अभियुक्त के अपराध करने का तरीका जान कर हुई हैरान।

Sagar Dwivedi

जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि मजदूर भट्टे के पास एक खोखे से राशन का सामान लेते थे। कुछ दिनों बाद मजदूरों ने उसके यहां से सामान लेना बंद कर दिया। जिस कारण वह चिढ़ गया और इसके चलते मजदूरों और उनके बच्चों को जहरीले लड्डू प्रसाद के रूप में खिला दिए थे।

थानाध्यतक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्रांरभिक जांच के दौरान सभी मजदूरों के सही होने पर घटनाक्रम के बारें में जानकारी ली गई थी। उस वक्त जांच में यह बतया गया था कि ईट भट्टे के पास खोखा संचालन मिठाई देकर गया था। पुलिस जांच घटनाक्रम को लेकर जांच करती रही। कल यानी गुरूवार के दिन सुबह पुलिस को सुचना मिली कि घटना से संबंधित नेपाल निवासी नया पुरा कहीं जाने की फिराक मे है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़े..............

कासगंज: ट्रेन की छत पर करंट से जिंदा जला युवक, बंदर बना दर्दनाक मौत की वजह, जानिए पूरा मामला

calender
06 January 2023, 01:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो