भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को अखिलेश की चिट्ठी, पहले कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है

राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत होने वाली है। इससे पहले यूपी के कई विपक्षी नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। वहीं इस यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मन बदला हुआ नजर आ रहा है।

Lalit Hudda

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक जैसे हैं। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी हमला शुरू हो गया। लेकिन यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से पहले अखिलेश यादव का मन बदला हुआ दिख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं भेजी है और यात्रा में बुलाने के लिए राहुल का धन्यवाद भी किया है।

अखिलेश यादव ने चिट्ठी में लिखा, "प्रिय राहुल 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं 'भारत जोड़ो' की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं. आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।"

पिछले दिनों अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। सपा प्रमुख ने कहा था कि उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है। हमारी विचारधारा अलग है और बीजेपी व कांग्रेस दोनों एक हैं।

calender
02 January 2023, 04:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो