अंबाला: एसीएस सुमित्रा मिश्रा ने शहर की अनाज मंडी का किया दौरा

धान का सीजन पूरी पीक पर है इसी बीच आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसीएस सुमित्रा मिश्रा अंबाला शहर अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- राजीव मेहता (अंबाला, हरियाणा)

हरियाणा। धान का सीजन पूरी पीक पर है इसी बीच आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसीएस सुमित्रा मिश्रा अंबाला शहर अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची। जहां उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बात कर समस्याओं और आवक के बारे में पूछा। वहीं कृषि और मंडी अधिकारियों से फसली सीजन के बारे में भी जानकारी ली। अनाज मंडी में मौजूद किसानों ने जलमग्न फसलों और अधिकारियों द्वारा किसानों की सुध ना लेने की शिकायत एसीएस सुमिता मिश्रा के सामने रखी।

जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए एसीएस सुमित्रा मिश्रा ने बताया इस बार धान का सीजन अच्छा है, जितना पहले नुकसान होने का दावा किया गया था। वास्तविकता में उतना नुकसान हुआ नहीं है, बल्कि इस बार धान समय से पहले मंडियों में आ गई है।

अंबाला शहर अनाज मंडी में फसल खरीद उठान सब सही ढंग से चल रहा है। इलाके के किसान सरकार पर गिरदावरी के आदेशों को कागजों तक समेटने के आरोप लगा चुके है। जब यह सवाल एसीएस सुमित्रा मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिरदावरी की प्रक्रिया जारी है, एसडीएम और एडीसी इस मामले में देखरेख कर रहे है। अंबाला में लगभग 70 प्रतिशत धान की फसल कट चुकी है, लेकिन अभी तक काफी गांव ऐसे है जिनमे कृषि विभाग द्वारा अभी तक क्रॉप कटिंग नही करवाई गई है।

जिस पर एसीएस सुमित्रा मिश्रा ने कहा क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द ही शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। वहीं अनाज मंडी में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं कृषि अधिकारी के सामने रखी, किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर जलमग्न फसलों की सुध ना लेने के आरोप लगाए। किसानों ने कहा कि ना तो कोई अधिकारी जलभराव की समस्या देखने गांव आया और ना ही खराब फसल की गिरदावरी करवाई गई।

गांव बलाना से किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि उसने पिछले साल कृषि विभाग के कहने पर 30 एकड़ में पराली की गांठें बनवाई थी। जिसकी एवज में कोई भी सहायता राशि उसे नही मिली, जबकि उसका पराली प्रबंधन पर 30 हजार रूपए खर्च आया था।

calender
20 October 2022, 03:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो