अयोध्या: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 'आप' के कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भी पद यात्रा निकाली। शहर के गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक ढोल और नगाड़ों के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भी पद यात्रा निकाली। शहर के गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक ढोल और नगाड़ों के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व 15 लाख करोड़ के घोटाले का केंद्र सरकार से जवाब मांगने के लिए आज पदयात्रा पर निकले थे।

'आप' (AAP) के उत्तरप्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य सजय सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जो लूट की गयी है। उसकी वजह से देश का खजाना खाली हो गया है और बेरोजगारी व मंहगाई में बेहताहाश वृद्धि हुई है।

देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जब भाजपा विपक्ष में थी तो यही पार्टी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करती थी। उस समय घरेलू गैस के दाम 400 रुपये थे और आज 1150 रुपये हो गए हैं।

calender
28 August 2022, 10:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो