अयोध्या: अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए अनुराग ठाकुर

अयोध्या: अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए अनुराग ठाकुर

Lalit Hudda
Lalit Hudda

केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्हें भाजपा का उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है।

श्रीराम नगरी पहुंचने पर सर्किट हाउस में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। वह अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, ये देश हमारा है और हमें तय करना है कि हमें अपना देश साफ रखना है या गंदा रखना है। हम देश के लिए बलिदान तो दे नहीं पाए लेकिन योगदान अवश्य दे सकते हैं। योगदान देने का काम हमें शुरू करना चाहिए।

उन्होंने कहा, आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल विभाग ने पूरे देश में 75 लाख किलो वेस्ट इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा था। तब ये सवाल उठता था कि क्या 75 लाख किलो हो पाएगा? एक महीने से कम समय में 108 लाख किलो से ज़्यादा कूड़ा देशभर से इकट्ठा किया।

.
calender
30 October 2021, 08:13 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो