अयोध्या: रामलीला व दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर, रामलीला समिति व पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों के साथ की बैठक

अयोध्या में रामलीला व दुर्गा पूजा की तैयारी आज से शुरू हुई। नगर निगम के सभागार में दुर्गा पूजा समिति, रामलीला समिति व जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में सांसद लल्लू सिंह महापौर

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अयोध्या में रामलीला व दुर्गा पूजा की तैयारी आज से शुरू हुई। नगर निगम के सभागार में दुर्गा पूजा समिति, रामलीला समिति व जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में सांसद लल्लू सिंह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल मौजूद रहे। बैठक के बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बैठक में दुर्गा पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गई। सुरक्षा व सफाई को लेकर भी मंथन हुआ। 

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के मंशा के अनुरूप अयोध्या को स्वच्छ बनाने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल पॉलिथीन से मुक्त होगा। नगर निगम रामलीला समिति व दुर्गा पूजा समितियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि रामलीला समिति के अध्यक्ष का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है।रामलीला की शोभायात्रा व भरत मिलाप यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शहर में खुदी हुई सड़कों के सवाल पर महापौर ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे खोदने का काम कल से बंद हो जायेगा। 

 

जो सड़कें खुदी हैं उनको दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही ठीक कराया जाएगा। मार्ग अवरुद्ध के सवाल पर ऋषिकेश ने कहा कि अयोध्या में 2200 करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। गैस पाइपलाइन अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण सीवर लाइन पेयजल सबके काम लगभग शुरू हो चुके हैं इसीलिए सड़कों की खुदाई हो रही है। कल से सड़कों की खुदाई बंद होगी।रामलीला दुर्गा पूजा समाप्त होने तक सड़कों की खुदाई बंद रहेगी।

calender
14 September 2022, 06:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो