बेगूसराय गोलीकांडः सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक, गिरिराज सिंह ने कहा-बिहार में जंगलराज

केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे है। यहां वे अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय जाएंगे। इस बीच गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर किया।

Janbhawana Times

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार हमलावरों ने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के पास एनएच 31 से बछवाड़ा के एनएच 28 तक लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। 

बेगूसराय में हुई घटना को लेकर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस घटना से जुड़ी एक-एक चीज पर नज़र रखी जाए। उन्होंने कहा कि एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है। इस घटना को लेकर नीतीश कुमार ने एक बैठक भी बुलाई है। 
 
बेगूसराय के एसपी का कहना है कि इस घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। सभी टीमें पड़ोसी जिले में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर कर रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए उन्हें अहम जानकारी मिली है।
 
वहीं केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे है। यहां वे अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय गए । इस बीच गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दुख तो तब होता है जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की इस सरकार ने बिहार के लॉयन ऑर्डर को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी में ही नीतीश कुमार की पुलिस अपने थानों में सुरक्षित नहीं है। थाने में ही घुसकर पुलिस वाले को मारा जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा मुख्यमंत्री को स्वीकारना होगा कि जंगल राज आ गया है। अब बिहार में जनता राज नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है।

बेगुसराय गोलीकांड को एचएएम के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान  निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। लेकिन इस घटना को लेकर यह कहना कि बिहार में जंगल राज या राक्षस राज है यह गलत है।

उन्होंने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में है। फिर तो जंगल राज की उपाधि उत्तर प्रदेश को देना चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो