बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा किया

सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत हुए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय में आधी आबादी बाढ़ से प्रभावित है और आधी आबादी सुखार का परेशानी झेल रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बेगूसराय। सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत हुए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय में आधी आबादी बाढ़ से प्रभावित है और आधी आबादी सुखार का परेशानी झेल रही है।

उन्होंने बिहार की नीतिश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पीएम और सीएम मटेरियल के फेर में पड़ी हुई है। जबकि अभी सरकार का पूरा ध्यान लोगों की परेशानियों पर होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार बेगूसराय जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करें और किसानों को होने वाली क्षति की पूर्ति के लिए राशि आवंटित करें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया गया है लेकिन बिहार सरकार के द्वारा अभी भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। जबकि लोगों की मूलभूत सुविधाओं में अभि नाव की सबसे अधिक आवश्यकता है एवं कम्युनिटी किचन की जिसे बिहार सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया जा सका है।

calender
02 September 2022, 01:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो