कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर भगवंत मान ने किया शोक व्यक्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा, "जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट में कहा, "आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।"

बता दें कि जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। अचानक यात्रा के दौरान उनकी तबीयत ख़राब हो गई थी जिसके बाद एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

calender
14 January 2023, 01:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो