कल यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने जारी किया शानदार यात्रा गीत

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है इस दौरान उनकी यात्रा देश के हर राज्य में जा रही है। बता दे, पिछले कई दिनों से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में विश्राम पर थी। जिसके बाद 3 जनवरी यानी कल फिर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को शुरू करेंगे। इस दौरान राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Vishal Rana

वहीं उससे पहले यूपी कांग्रेस ने शानदार यात्रा गीत जारी किया है। जिसके बोल है "आइए प्रेम व प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें।" बता दे, भारत जोड़ो यात्रा 9 राज्यों से होते हुए लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करके 3 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने यह शानदार यात्रा गीत जारी किया है।

बता दे, भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से चलकर लोनी से होते हुए गाजियाबाद यानि यूपी में प्रवेश करेगी। यूपी में उनकी 130 किलोमीटर की यात्रा तीन जिलों यानि गाजियाबाद, बागपत और शामली के 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। जिसको लेकर यूपी प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है ताकि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कोई चूक ना हो।

ये खबर भी पढ़ें...........

चंडीगढ़:दो राज्यों के सीएम निवास से कुछ दूरी पर बम की सूचना से हड़कंप

calender
02 January 2023, 07:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो