भिंड: भारत जोड़ो यात्रा के बीच चली गोलियां, बाल-बाल बचे कांग्रेस कार्यकर्ता

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहें हैं। वहीं मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोलियां चल गई। बताया जा रहा हैं कि, ग्वालियर की ओर प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच लक्ष्मणगढ़ में हाईवे पर जीतू गुर्जर नाम के युवक ने कट्टे से अवधेश सिंह तोमर नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता पर गोली चलाई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- पीयूष बिरथरिया (भिंड, मध्य प्रदेश)

भिंड, मध्य प्रदेश: इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहें हैं। वहीं मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोलियां चल गई। बताया जा रहा हैं कि, ग्वालियर की ओर प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच लक्ष्मणगढ़ में हाईवे पर जीतू गुर्जर नाम के युवक ने कट्टे से अवधेश सिंह तोमर नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता पर गोली चलाई।

जिससे अवधेश सिंह तोमर बाल-बाल बच गये। बता दे, यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सहित कई विधायक और पदाधिकारीयो के सामने यह गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं, गोली चलाने वाला आरोपी जीतू गुर्जर मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद डॉ गोविंद सिंह ने एसपी आईजी को इस संबंध में पूरी जानकारी दी और बड़ी ख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराजपुरा थाने पर एकत्रित हुए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी जीतू गुर्जर की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें..............

Madhya Pradesh: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

calender
08 November 2022, 07:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो