Sambhavna Seth Join AAP: आम आदमी पार्टी में शामिल हुई भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ

शनिवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) का कुनबा लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को यानी आज भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ (Sambhavna Seth Join AAP) ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम ली है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मौजूदगी में संभावना सेठ ने पार्टी की सदस्यता ली। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह संभावना सेठ का पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान संभावना सेठ ने कहा कि मैं राजनीति में आकर कुछ अच्छा करना चाहती हूं। मुझे राजनीति में आना था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं यह कैसे करूंगी। लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझे बहुत प्रेरित किया है। जिसकी वजह से मैं राजनीति में कदम रख पाई हूं। संभावना सेठ ने आगे कहा कि मैं लगभग 12 साल पहले दिल्ली आई थी और तब भी मैंने कुछ टूटी-फूटी स्पीच दी थी। उस दौरान मेरी मुलाकात आप सांसद संजय सिंह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई थी। आम आदमी पार्टी क्या कुछ काम कर रही है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अभी मैंने देखा आखों का इलाज फ्री में करवा रहे हैं। फ्री बोलना बहुत आसान होता है, लेकिन हकीकत में इसे कर के दिखाना बहुत मुश्किल होता है।

दिल्ली की ही रहने वाली हैं संभावना सेठ-

आपको बता दें कि संभावना सेठ बिग बॉस के एक नहीं दो-दो सीजन में शामिल रही हैं। संभावना सेठ मूल रुप से दिल्ली की ही है। संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। यही नहीं 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में इन्होंने काम किया है।

calender
20 January 2023, 07:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो