बिहारः सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ फिर से खोला भ्रष्टाचार का केस

सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस फिर से खोलने का फैसला लिया है। साल 2018 में लालू यादव के खिलाफ रेलवे प्रोजेक्ट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगया गया था। आरोप था कि लालू यादव ने यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री रहने के दौरान की यह घोटाला किया था। लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर सीबीआई ने 2021 में जांच बंद कर दी थी।

Lalit Hudda

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई ने फिर से भ्रष्टाचार का केस खोलने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और राजद के साथ गठबंधन में शामिल होने के बाद सीबीआई के इस फैसले से बिहार की राजनीति सियासी तूफान आ सकता है।

दरअसल, साल 2018 में लालू यादव के खिलाफ रेलवे प्रोजेक्ट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। लालू यादव पर आरोप था कि उन्होंने यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री रहने के दौरान यह घोटाला किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, तब सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। इसके बाद सीबीआई ने मई 2021 में जांच बंद कर दी थी।

नीतिश कुमार की पार्टी जदयू और राजद गठबंधन केंद्र सरकार पर लगातार जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में लालू यादव के खिलाफ फिर से केस खुलने की खबरों से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ सकती है।

calender
26 December 2022, 01:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो