बिहार: JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार, SIT ने दबोचा

बिहार में SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने मंगलवार को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल गिरफ्तार किया है। दरअसल, आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर गोलीकांड मामले में वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में एसआईटी की टीम ने आशीष मंडल को गिरफ्तार किया है।

Shruti Singh
Shruti Singh

बिहार में SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने मंगलवार को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर गोलीकांड मामले में वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में एसआईटी की टीम ने आशीष मंडल को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले आशीष मंडल ने अपने रेस्टोरेंट में धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उसने कहा था कि वह विधायक का बेटा है और उसे किसी का डर नहीं है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब एसआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि आशीष मंडल के खिलाफ वारंट जारी था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे तिलकामांझी शीतला स्थान के पास से गिरफ्तार किया है। दरअसल, शीतला स्थान रोड के समीप विधायक गोपाल मंडल की पत्नी के प्रचार प्रसार का ऑफिस था। आशीष चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस दौरान पुलिस पहुंची और उसे पकड़ लिया।

calender
27 December 2022, 04:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो