Bihar: सुपौल में बदमाशों ने दिन दहाड़े अधेड़ को मारी गोली, मचा हड़कंप

सुपौल (Supaul) में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Shruti Singh
Shruti Singh

Bihar Crime: बिहार के सुपौल (Supaul) में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। उसके शरीर पर 4 गोली के निशान थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य विद्यालय गोनहा से पूरब एमबीसी नहर पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी थी, नहर में एक शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 40 के आसपास की बताई जा रही है। लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

नहीं हो पाई मृतक की पहचान

पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। मृतक की फोटो को सर्कुलेट किया जा रहा है। इसके माध्यम से उसकी पहचान की कोशिश की जारी है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, इससे मृतक की मौत को लेकर अन्य कई खुलासे हो सकते है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ही किसी अज्ञात हमलावर ने अधेड़ को गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार गए और घटना को अंजाम देने के बाद लाश नहर में फेंक दी। बता दें कि मृतक के शरीर पर 4 गोलियों के निशान मिले है। लेकिन पोस्टमार्टक रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा।

calender
03 February 2023, 01:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो