भाजपा ने पार्षदों को धमकी और प्रलोभन से खरीदने की कोशिश शुरू की : संजय सिंह

आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में ‘आप’ के पार्षदों को धमकी और प्रलोभन से खरीदने की कोशिश शुरू कर दी है। 30 सीटें कम आने के बावजूद भाजपा बेशर्मी पर उतरकर खुलकर अपना मेयर बनाने की बाते कर रही है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में ‘आप’ के पार्षदों को धमकी और प्रलोभन से खरीदने की कोशिश शुरू कर दी है। 30 सीटें कम आने के बावजूद भाजपा बेशर्मी पर उतरकर खुलकर अपना मेयर बनाने की बाते कर रही है। ये ‘आप’ के चुने हुए पार्षद हैं, बिकने वाले नहीं हैं। मेरी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मांग है कि उन सभी की गिरफ्तारी की जाए जो पैसे और धमकी के जरिए पार्षदों की खरीद-फरोख्त का प्रयास शुरू कर चुके हैं। क्या इसमें चुनाव आयोग की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है? क्या उन्हें इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए? 

प्रेसवार्ता में मौजूद वॉर्ड 88 की पार्षद डॉ. रुनाक्षी शर्मा के पिता पिंटू शर्मा ने बताया कि योगेश चंदरिया ने फोन कर कहा कि आदेश गुप्ता आपसे बात करेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि आपको कैसे भी करके 10 पार्षद इकट्ठा करना है, 10 करोड़ प्रति पार्षद का बजट है। वॉर्ड 166 के पार्षद अरुण नावरिया ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरा सहयोग करने वालों को धमकाया जा रहा है। उनसे मुझे जान से मारने की बात भी कही गई जिसके बाद मेरे साथियों ने मुझे आगाह किया। वॉर्ड 207 की पार्षद ज्योति रानी के पति सुभाष चंद्र ने कहा कि मेरे एक दोस्त ने कहा कि तुम्हारे लिए एक ऑफर आया है। तुम्हें क्रॉस वोटिंग करनी है जिसके लिए 50 लाख मिलेंगे। क्रॉस वोटिंग से किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट किया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भारतीय खोखा पार्टी के नाम से मशहूर है। आज उसके कारनामों को लेकर बात करेंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी से 30 सीटें कम आने के बावजूद, पिछले चुनाव के मुकाबले 80 सीटें हारने के बावजूद भाजपा अपने गंदे खेल पर उतर आई है। विधायकों की खरीद-फरोख्त का जो कारनामा उन्होंने महाराष्ट्र में, अरुणाचल में, उत्तराखंड में, मध्यप्रदेश में, कर्नाटक में, गोवा में, गुजरात में किया, वही खरीद-फरोख्त का फॉर्मूला, खोखा-खोखा का फार्मूला उन्होंने दिल्ली में शुरू कर दिया है। एमसीडी के पार्षदों को धमकाने का काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि भाजपा इतनी बेशर्म पार्टी है कि 30 सीटें कम होने के बावजूद कह रही है कि मेयर उनका होगा। लेकिन यह आम आदमी पार्टी के चुने हुए पार्षद हैं, पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके साथ खड़े हैं। इनके इस तरह के तमाम कारनामों को हमारे पार्षद समय-समय पर उजागर करते रहेंगे। मैं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मांग करूंगा की तमाम लोगों की गिरफ्तारी की जाए। उन्हें जेल में डाला जाए जो लोकतंत्र की हत्या करने का, पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने का, जनादेश का अपमान करने का प्रयास पैसे और धमकी के माध्यम से दिल्ली में शुरू कर चुके हैं।

आप सांसद ने कहा कि हमारे बीच डॉक्टर रुनाक्षी शर्मा हैं जो 88 वार्ड से पार्षद हैं। हमारे बीच अरुण नावरिया हैं जो 166 वार्ड से पार्षद हैं। ज्योति रानी  हैं जो 207 वार्ड से पार्षद हैं। यह लोग अपनी-अपनी कहानी बताएंगे कि किस तरीके से इनको अप्रोच किया गया, इनको धमकाया गया। एक योगेंद्र नाम का व्यक्ति शर्मा को फोन करता है और कहता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बात करेंगे आदेश गुप्ता और भाजपा के लोग बाकायदा 100 करोड़ के बजट का जिक्र कर रहे हैं। कह रहे हैं कि एमसीडी में खरीद - फरोख्त करने के लिए 100 करोड़ का बजट है। उन्होंने एक पार्षद को खरीदने के लिए भाजपा ने 10 खोखा निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा को खुली छूट है कि वह राज्य दर राज्य विधायकों को खरीदकर सरकार गिराकर अपनी सरकार बना ले? क्या भाजपा को खुली छूट है कि 30 सीटें कम होने के बावजूद बेशर्मी पर उतारू होकर दिल्ली में अपना मेयर बनाने का प्रयास कर रहे हैं? क्या दिल्ली का पुलिस प्रशासन, दिल्ली की कानून व्यवस्था सोई रहेगी या कुंभकरण की नींद से जागेगी और इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का नाम आ रहा है। मैं मांग करता हूं कि ऐसे तमाम लोगों को गिरफ्तार करके इनको जेल में डाला जाए और दिल्ली में यह घिनौना खेल बंद किया जाए।

मैं तो कहता हूं कि भारत के चुनाव आयुक्त को भी इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। क्या इसमें चुनाव आयोग की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है? भारत की सरकार तो मान लीजिए कि भाजपा की है। वह तो अपने हिसाब से काम करेंगे। उन्हें यही धंधा करना है। वह एक किडनैपिंग गैंग बन चुकी है। लेकिन क्या भारत का चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा? वरना चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा और जो अलग-अलग दलों से जीतते हैं, उसका क्या मतलब रह जाएगा।

प्रेसवार्ता में मौजूद वार्ड 106 से आप पार्षद अरुण नावरिया ने कहा कि इस चुनाव के दौरान जो साथी मेरा सहयोग कर रहे थे उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि संभल के रहना तुम्हें छोड़ा नहीं जाएगा। मेरे लिए स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि शपथ लेने से पहले इसको जान से मार देंगे। यह बात सीधा-सीधा मुझे नहीं बोली गई है। यह मेरे साथियों से बोली गई। मेरे साथियों ने मुझे आगाह किया कि संभल के रहना, तुम्हारे खिलाफ गलत चीजें बोली जा रही हैं। हम नहीं चाहते हैं कि तुम पर हमला हो।

इसे भी पढ़े........

'AAP' पार्षदों से बोले केजरीवाल, खरीदने की कोशिश करने वालों के कॉल रिकॉर्ड कर लें

calender
10 December 2022, 07:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो