दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे BJP विधायक के बेटे ने रांची में कीटनाशक खाकर की खुदखुशी

झारखंड सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) के बेटे ने आत्महत्या कर ली। इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) के बेटे विवेक कुमार महतो ने सोमबार इस घटना को को अंजाम दिया और कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

झारखंड सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) के बेटे ने आत्महत्या कर ली। इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) के बेटे विवेक कुमार महतो ने सोमबार इस घटना को को अंजाम दिया और कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। झारखंड पुलिस अधिकारी ने बताया की 29 वर्षीय विवेक रामगढ़ के चितरपुर कॉलेज में B.tech करने के बाद दिल्ली में वहां वह कॉम्पिटिशन( प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी करता था।

विवेक कुछ दिनों पहले रांची से 65 किलोमीटर दूरी में स्थित सिल्ली आया था। वह परीक्षा देने के बाद अपने एक दोस्त आर्यन, शेखर और कुंदन से मिलने आ रहा था। बता दें की विवेक के पिता इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) और सिंदरी के भाजपा विधायक काफी लंबे टाइम से बीमार चल रहें हैं। पिता इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahto) का इलाज हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।

रविवार को पी थी विवेक ने कीटनाशक

सिल्ली पुलिस के प्रभारी आकाशदीप ने जानकारी दी की विधायक के बेटे विवेक कुमार महतो ने रविवार सुबह कीटनाशक पी थी। जिसकी जानकारी मिलते ही उसको तत्काल ही पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद विवेक को रांची के दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया। जहां उसने इलाज के दौरान सोमवार को ही अपना दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गयी।

क्या है आत्महत्या का कारण?

पुलिस का मानना है की विवेक कुमार महतो हो सकता है की वह अवसाद यानी डिप्रेशन का शिकार हो। यह आत्महत्या का मामला दिखाई पड़ता है इसमें किसी का हाथ नहीं है। लेकिन फिर भी पुलिस अन्य सभी पहलुओं की जरूर जाँच करेगी और मामले की तह तक जाएगी। इस बीच धनबाद ग्रामीण जिले के महामंत्री निताय रजवार ने पुलिस को बताया की विवेक ने अपनी माँ तारा देवी से कहा था की वह दो विषयों में फ़ेल हो गया और मैं आप लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका। इस वजह से मैं अब जीना नहीं चाहता हूँ। फिर इसके बाद विवेक ने इस घटना को अंजाम दिया।

calender
15 February 2023, 12:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो