हरिद्वार से झारखंड जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 20 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बेकाबू बस खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार कुल 20 यात्री घायल हुए है। कैंट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह दुर्घटना कैंट क्षेत्र के त्रिमूर्ति होटल के पास हाइवे पर हुआ

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बेकाबू बस खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार कुल 20 यात्री घायल हुए है। कैंट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह दुर्घटना कैंट क्षेत्र के त्रिमूर्ति होटल के पास हाइवे पर हुआ, जहां हरिद्वार से झारखंड जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खड़ी बस से जा टकराई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर सीबीएन सिंह और डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि घायलों में कुंजो देवी, पार्वती देवी, शकुंतला देवी, भगवती देवी, प्रभु राम, महेश्वरी सिंह, गिरजा देवी, बीसनी देवी , कौशल्या देवी , सुधीर कुमार शर्मा, हुरसी देवी, चंद्रिका महतो , जीरवा देवी , गौरा देवी, तारो देवी, प्रदीप कुमार, बसंती देवी, बद्री पंडित, गंगू ठाकुर और कातेश्वरी देवी शामिल हैं। ये सभी घायल झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले हैं। इधर, पुलिस ने इनके परिवार को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

Topics

calender
07 June 2022, 01:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो