झांसी में भीषण हादसा, महाकुंभ से सूरत लौट रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

झांसी-कानपुर हाईवे पर एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

महाकुंभ से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत निवासी पांच लोग महाकुंभ में स्नान कर अपने घर लौट रहे थे. कार (GJ 14 AP- 9796) झांसी की ओर आ रही थी, तभी चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान

पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए मृतकों की पहचान की. मृतकों में शामिल हैं:

  1. जगदीश भाई (50 वर्ष) पुत्र नागजी भाई

  2. कैलाश वेन (पत्नी जगदीश भाई)

  3. विपिन भाई

  4. भावन बेन (पत्नी विपिन)

जबकि घायल लड़की की पहचान मिली के रूप में हुई है.

महाकुंभ से अयोध्या होकर लौट रहे थे सूरत

परिवार पहले प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गया था. वहां से अयोध्या दर्शन के लिए गए और फिर गुजरात लौटते समय झांसी-कानपुर हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो