चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड से कंपकपी बढ़ी, रातें हुई बेहद सर्द

पंजाब में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का एहसास होने लगा है। बता दें कि गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही।

Janbhawana Times

पंजाब में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का एहसास होने लगा है। बता दें कि गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग की माने तो, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को पंजाब के अधितकर जिलों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड महसूस की गई। पंजाब के तकरीबन सभी जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला, डलहौजी व नाहन से भी ज्यादा ठंडे रहे। बता दें कि 3.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा जिला रहा। पंजाब में ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सर्द रात के साथ लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही शीत लहर भी चलने का अनुमान है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag