Chattisgarh: बिलासपुर जिले में ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाकद हासा हो गया। बताया जा रहा है

Janbhawana Times

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रतनपुर क्षेत्र में ट्रेलर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक पर सवार तीन में से दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ही हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही एक घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसे गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा हैं।

बता दें कि रतनपुर हाईवे रोड पर ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं। साथ ही इस मामले में रतनपुर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag