छपरा शराब कांड का मास्टरमाइंड रामबाबू दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिहार के छपरा में जहरीली शराबकांड से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसका संंपर्क दिल्ली से बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को दी है। आपको बता दें कि शराबकांड के मास्टरमांइड राम बाबू को दिल्ली पुलिस क्राइंम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बिहार के छपरा में जहरीली शराबकांड से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।अब इसका दिल्ली कनेक्शन सामने आया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने  बिहार पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रामबाबू नाम के एक शख्स को दिल्ली में गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक वह बिहार में जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड है।इस बारे मेंं ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड रामबाबू ने केमिकल डालकर नकली शराब तौयार की थी, जिसे पीने की वजह से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

 

छपरा जहरीली शराब त्रासदी के मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताया कि सरकार जांच कर रही है कि कौन लोग इसमें शामिल थे, कौन इस (शराब) को लाया। जिस समय यह घटना घटी हमने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आजकल रोज़ शराब पकड़ी जा रही है। 

 

बिहार में जहरीली शराब से 80 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद सरकार ने पटना से लेकर सारण छपरा तक ताबड़तोड़ छापे मारी की थी इसके अलावा बिहार में अवैध शराब की भट्टियां भी तोड़ी गई थी। अवैध रूप से बनाई गई हजारों लीटर की शराब को बहा दिया गया था। साथ ही गैर कानूनी शराब के खिलाफ जिला प्रसासन का अभियान भी चलाया गया था।

बिहार में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत होने से पूरे देश में हाहाकार मच गया था। बिहार राज्य से लेकर सांसद में ये सवाल उठ रहे थे की देश के राज्य बिहार में ड्राई स्टेट कहे जाने वाले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो रही है। राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने इस मामले को खुद संज्ञान में लिया है व साथ हि बिहार में सियासत जमकर हुई है। भाजपा पार्टी ने नीतीश के इस्तीफे के मांग कर डाली थी।

इसे भी पढ़े...............

छत्तीसगढ़: जवान मनीष नेताम का पार्थिव शरीर धमतरी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार

calender
31 December 2022, 12:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो