पंजाब के Toll Plaza को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान, सरकार से धोखाधड़ी पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर के लाचोवाल टोल प्लाजा पहुंचे और इसे टोल फ्री कर दिया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को होशियारपुर का लाचोवाल टोल प्लाज बंद कराया। उन्होंने इस मामले में दस्तावेज साथ रख कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियारपुर-टांडा मार्ग पर लाचोवाल टोल, जो 14 दिसंबर की मध्य रात्रि समाप्त हो गया था, को जनता के लिए खोल दिया गया है। निकट भविष्य में और सड़कों को मुक्त बनाया जाएगा।

पंजाब सरकार ने लोगों के टैक्स से इस सड़क को 7.76 करोड़ रुपए में बनाया, लेकिन 6 मार्च 2007 से 14 दिसंबर 2022 तक करीब 15 वर्ष के मेंटेनेंस का ठेका पीडी अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नामक कंपनी को दे दिया।

CM मान ने कहा कि लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी के एग्रीमेंट की शर्तों की उल्लंघना की है। कंपनी के खिलाफ नोटिस निकालकर FIR दर्ज की गई। भगवंत मान ने कहा कि आज से 1 करोड़ 94 लाख का लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाकि टोल प्लाजा की भी बारी आएगी, जिस टोल प्लाजा ने शर्तों की उल्लंघना की है, उसकी लिस्ट हमारे पास है। आने वाले दिनों में टोल प्लाजा की कंपनियों के बड़े खुलासे होंगे। लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी द्वारा शर्तों की उल्लंघना की गई है और लोगों के पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया है।

calender
15 December 2022, 02:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो