Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने लोहड़ी के अवसर पर संविदा कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

सीएम भगवंत मान ने 6,000 से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा की हैं। उन्हाेंने यह खुशखबरी ट्वीट कर शेयर की है।

Saurabh Dwivedi

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस लोहड़ी के अवसर पर कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों (Contract Employees) को बड़ी सौगात दी हैं। सीएम भगवंत मान ने 6,000 से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा की हैं। उन्हाेंने यह खुशखबरी ट्वीट कर शेयर की है।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज लोहड़ी है इस खास मौके पर एक खुशखबरी आपके साथ साझा कर रहा हूं। हमारी सरकार लगातार लोक हित में फैसले ले रही है और इसी कड़ी में 6 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो गया हैं।

बता दें कि पंजाब रोडवेज समेत एम्बुलेंस-108 और अन्य कई विभागों में कर्मचारी लंबे समय से कांट्रैक्ट पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सभी कर्मचारी सालों से उन्हें पक्का करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सोर्स- ट्विटर 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो