सीएम अशोक गहलोत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के दो दिन के दौरे के लिए बुधवार यानी आज सुबह यहां से रवाना हुए। मुख्‍यमंत्री गहलोत व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया विशेष विमान से रवाना हुआ। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के दो दिन के दौरे के लिए बुधवार यानी आज सुबह यहां से रवाना हुए। मुख्‍यमंत्री गहलोत व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया विशेष विमान से रवाना हुआ। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गहलोत का वहां चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने का कार्यक्रम है।

आपको बता दे कि अशोक गहलोत को मंगलवार के दिन ही रवाना होना था लेकिन मौसम के खराब होने का कारण वे आज यानी बुधवार को रवाना हुए है। राजस्थान के CM  तीन दिन के बजाय दो दिन ही राज्य में रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए कार्यक्रम के अनुसार गहलोत अब जयपुर से वडोदरा जाएंगे। वे वहां मध्य गुजरात के पार्टी नेताओं और अहमदाबाद में उत्तर गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गुजरात में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य में कांग्रेस नेताओ का जमावड़ा बना है, कल राजकोट में 'मेरा बूथ. मेरा गौरव' कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और आगामी रणनीति पर चर्चा की है। राजकोट में कल कार्यक्रम में राजस्थान के रेवेन्यू मंत्री सुखराम विश्नोई, सांसद शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष अर्जुन मुढवाडिया,जगदीश चंद्र समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रदेश में बीते 12 जुलाई को गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। राजस्थान के सीएम 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांगेस कामेटी के प्रभारी थे। बता दें कि. वर्तमान समय में विधायक रघु शर्मा यह जिम्मेदारी संभाल रहे है।

और पढ़े

महाराष्ट्र: एक्सप्रेस ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी, कई यात्री घायल

calender
17 August 2022, 12:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो