शरद यादव के निधन पर सीएम केसीआर ने किया शोक व्यक्त

शरद यादव के निधन पर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करके तेलंगाना अलग राज्य आंदोलन के लिए शरद यादव के समर्थन को याद किया और शरद यादव के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Vishal Rana
Vishal Rana

बिहार की राजनीति में अपनी अलग और खास पहचान बनाने वाले जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के फॉर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अपनी समाजवादी छवि से उन्होंने जनता के बीच में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। शरद यादव के निधन की पुष्टि उनकी बेटी ने की है।

शरद यादव के निधन पर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करके तेलंगाना अलग राज्य आंदोलन के लिए शरद यादव के समर्थन को याद किया और शरद यादव के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

बता दें, शरद यादव बिहार की मधेपुरा सीट से चार बार विधायक रहे। इसके अलावा वे जेडीयू के अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री भी रहे। साल 2016 में उन्होंने जेडीयू पार्टी को छोड़कर अपनी पार्टी का गठन किया था।

जिसका बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल विलय किया था। जानकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ी जा रही थी जिसके चलते वे गुरुग्राम के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।

ये खबर भी पढ़ें...........

नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

calender
13 January 2023, 01:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो